इंडस्ट्री में एक के बाद बॉलीवुड स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं। कल ही अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई थी। नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।नोरा को होम क्वारंटीन हैं।

नोरा ने लिखा, दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं इस वक्त कोरोना से लड़ रही हूं। इसने सच में मुझे बहुत प्रभावित किया है। फिलहाल डॉक्टर्स की देख रेख में हूं। कृप्या आप सभी सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, यह किसी को भी हो सकता है। जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।

सबसे पहले करीना और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया था और कई स्टार्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *