बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन-दिनों विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं.अब सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे India vs South Africa के मैच से सबसे क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ये फोटो और किसी की नहीं, बल्कि बेबी वामिका की है. वायरल हो रही फोटोज में वामिका मम्मी अनुष्का शर्मा संग पापा विराट के लिए चियर करती दिखाई दे रही हैं.

हालांकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली की फोटोज में उनका चेहरा हार्ट इमोजी से ढका हुआ है. क्योंकि कपल ने पैपराजी से फिलहाल वामिका की फोटोज रिवील नहीं करने की गुजारिश की है.

विराट कोहली को स्टेडियम से चीयर करते वामिका और अनुष्का की इन तस्वीरों पर हर कोई दिल हार रहा है. फैंस इस फोटोज को को देख कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

इस तस्वीर में एक्ट्रेस और वामिका तालियां बजा रहे हैं. दोनों की आउटफिट की बात करें तो वामिका ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहन रखी है. बाल में क्लिप लगा रखा है.  अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *