अनुष्का शर्मा जल्द बॉलीवुड की इन अपकमिंग तीन फिल्मों में नजर आएंगी, उनमें से दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी तो एक फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.

इसी साल 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म देने वाली अनुष्का शर्मा  के मां बनने के बाद से उनकी 13 सालों तक खेली गई एक्टिंग की लम्बी पारी को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं.

मगर एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, “अनुष्का एक नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्मों में नजर आएंगी. सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली दो‌ फिल्मों के अलावा जो फिल्म सीधे ओटीटी पर आएगी, वो उसे बेहद भव्य स्तर पर बनाया जाएगा.

उल्लेखनीय अनुष्का  पहले ही एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वे मरते दम तक एक्टिंग करना चाहिए क्योंकि उन्हें एक्टिंग से बेइंतहा प्यार‌ है. बता दें कि मां बनने के चार महीने बाद ही अनुष्का काम में फिर से व्यस्त हो गईं थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *