औरैया,प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ मिलकर लगाया मौत को गले, ट्रैन के आगे कटकर दी जान

अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के अछल्दा व घसारा रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की सुबह घाटमपुर गांव समीप क्रासिंग के निकट ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने स्टेशन मास्टर व कस्बा चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव ट्रैक से हटाए गए। प्रथम दृष्टता में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा। हालांकि, पुलिस ने शिनाख्त के आधार पर स्वजन को सूचना दी है

“क्षेत्र के ग्राम पैतुआ निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र सर्वेश कुमार बीएससी का छात्र था। वहीं खुमानपुर निवासी 18 वर्षीय निशा पुत्री विनोद कुमार इंटर की छात्रा थी। गुरुवार देर शाम से दोनों किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। स्वजन ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पूरी रात तलाशने में निकल गई। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों के शव ट्रैक पर पड़े होने की सूचना ग्रामीणों व पुलिस से मिली। धड़ से गर्दन अलग थी। अछल्दा थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। स्वजन से पूछताछ की गई। तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।


“फिलहाल, दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, ट्रैक पर शव मिलने के शोर पर ग्रामीणों की भीड़ रेलवे लाइन के इर्दगिर्द एकत्र हो गई थी। किसी तरह पुलिस ने उन्हें ट्रैक से दूर कराते हुए शव को कब्जे में लिया। संभावना जतायी गई है कि दोनों युवक सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आए हैं। खुदकुशी है या फिर हत्या कर शव फेंके गए हैं, दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही”

रिपोटर :: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *