साल 2005 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ (No Entry) के सीक्वल बनाने की खबर काफी समय से आ रही थी.सलमान खान की इस फिल्म अगले पार्ट को बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में सलमान के साथ डेजी शाह (Daisy Shah) नजर आएंगी.

डेजी शाह ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में काम करेंगी. ये फिल्म अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी थी, इसके सीक्वल का डायरेक्शन भी वही करेंगे. ‘नो एंट्री’ फिल्म के कास्टिंग की जिम्मेदारी मुकेश छाबड़ा को दी गई है. वही एक्ट्रेस को कास्ट कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए सलमान खान और डेजी शाह को साइन कर लिया गया है.लंबे समय से प्लानिंग के बाद अब ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल हुई है. हस्बैंड-वाइफ के रिलेशनशिप पर बनी फिल्म ‘नो एंट्री’ में पति अपने पत्नियों से बेवफाई करते हुए बाहरी लड़कियों संग मस्ती करते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की कहानी भी वैसी ही होने वाली है. फिल्म में डेजी शाह के ग्लैमर का तड़का दर्शकों को देखने को मिलेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *