बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। हाल ही में एक्ट्रेस से ईडी ने पूछताछ की थी। वही अब 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडिस के साथ उसके संबंधों ने सभी को चौंका दिया। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए। अब सुकेश की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि उसे ठग कहना सही नहीं है।

उसका कहना है कि जैकलीन के साथ निजी रिश्ते हैं और इसका आपराधिक मामलों से कोई संबंध नहीं है। सुकेश का मानना है कि उसे ठग कहना गलत है, वह लॉबिस्ट है। उसने देश और विदेश की बहुत सी कॉर्पोरेट हाउस के लिए लॉबिस्ट के तौर पर काम किया है। चंद्रशेखर ने कहा, कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ उसके अच्छे संबंध हैं।

बता दे, इससे पहले ईडी ने अपनी जांच में कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। सुकेश के संबंध केवल जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के साथ ही नहीं कई दूसरे बॉलीवुड कलाकारों के साथ थे। सुकेश ने जैकलीन से संपर्क किया था। उसने जैकलीन से कहा था कि वह जयललिता की राजनीतिक पार्टी से है और सन टीवी का मालिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *