भरथना

भाजपा सरकार ने महिलाओं का मान-स्वाभिमान बढ़ाकर स्वम सहायता समूहों के माध्यम से उत्थान किया है,प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिकार्ड बहुमत से भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थको के साथ केक काटकर नववर्ष मनाया।

क्षेत्र अंतर्गत सिन्हुआ गांव स्थित आवास पर शनिवार को राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम आदित्यनाथ योगी की अगुवाही में देश व प्रदेश की सरकारों ने महिला हितों की रक्षा कर उनके उत्थान का कार्य किया है,स्वम सहायता समूहों के माध्यम ने महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है,प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने पर महिला बिना भय के किसी भी समय कहीं भी आ-जा रही है।केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिला हितों के अलावा सर्वसमाज के उत्थान के लिए अनेकानेक योजनाओं को संचालन किया है,जिससे किसान,व्यापारी,मजदूर आदि वर्ग लाभान्वित है।प्रदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव में रिकार्ड बहुमत से  पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थको से विधान सभा चुनाव में जीत का लक्ष्य तय कर जुट जाने का आह्वान किया।

इस दौरान सांसद गीता शाक्य ने नववर्ष के उपलक्ष्य में केक काटकर मौजूद लोगों को नए वर्ष की बधाई दी।इससे पहले भरथना के युवा समाजसेवी राजे तिवारी ने उनका शाल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान मुकुट सिंह शाक्य,राजे तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *