एचवी रेखा देवी सहित दो अन्य एएनएम को बड़े भाव विभोर के साथ स्वास्थ विभाग के कर्मियों ने दी विदाई

 

इटावा। चकरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की एक एचवी व दो एएनएम सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक तौर पर भावभीनी विदाई की। अधीक्षक डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने सेवानिवृत्त हुए सभी को प्रतीक चिन्ह व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने के बावजूद भी सामाजिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए एनएमओ को प्रेरित किया। रेखा देवी एच वी व दो एएनएम मुन्नी देवी, माया बाथम सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल में एएनएम की रिक्तता होने से ए एन एम की कमी हो गई। सोम व्यवहार व लग्न शीलता के चलते क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली स्वास्थ्य कर्मियों को सभी ने भावभीनी विदाई दी। डॉक्टर अधीक्षक सत्येंद्र यादव, डॉ अवधेश यादव चिकित्सा अधिकारी, डॉ आशीष कुमार, अजय कुमार, विकास तिवारी, गोपाल नारायण, श्रीमती यशोदा पोरवाल, अनिल कुमारी, पुष्पा देवी, कु. लक्ष्मी, कु. रिचा राय, श्रीमती अनारकली , श्रीमती श्याम किशोर महेवा, नीतू शर्मा स्टाफ नर्स, शिवराज सिंह, गौरव यादव, सुनील दुबे, अनुराग भदौरिया आदि अस्पताल स्टाफ विदाई समारोह के दौरान मौजूद रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *