नववर्ष पर कचौरा रोड स्थित श्री साईं बाबा मन्दिर में श्री साईं प्रसाद (भंडारा) के साथ श्री साईं भक्ति से ओतप्रोत भजनों का गुणगान हुआ

*इटावा।श्री साईं संस्थान न्यास इटावा द्वारा श्री साईं बाबा मन्दिर कचौरा रोड स्थित इटावा में आयोजित श्री साईं प्रसाद (भंडारा) कार्यक्रम में राजेन्द्र भसीन,अंजू भसीन,स्वदेश भसीन,अंजू अग्रवाल,आकाशदीप जैन बेटू सहित शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते श्री साईं बाबा के दर्शन कर साईं प्रसाद चखा।*

*नववर्ष पर रविवार को कचौरा रोड स्थित साईं बाबा मन्दिर में आयोजित साईं प्रसाद (भंडारा) में आए सभी साईं भक्तों का साईं संस्थान न्यास के प्रमुख साईं भक्त श्री निवास जी ने नववर्ष का अभिवादन करते हुए सभी का स्वागत और सत्कार किया।इस अवसर पर साईं बाबा मन्दिर में चल रहे साईं बाबा के गुणगान से परिपूर्ण भजन कीर्तन कार्यक्रम में साईं मन्दिर के भक्तों के साथ अंजू भसीन,स्वदेश भसीन व अंजू अग्रवाल द्वारा गए साईं भजनों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *