बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की गुरु मां सिस्टर बीके शिवानी के साथ बातचीत करती नजर आईं. उन्होंने इस बातचीत का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. शहनाज ने इस बातचीत का टाइटल ‘रिसेट और रीस्टार्ट’ रखा जिसमें दोनों ने निगेटिविटी और किसी को खोने के दर्द के बारे में बात की.

शहनाज ने यहां सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उस आत्मा ने मुझे बहुत नॉलेज दी. पहले मैं लोगों को एनालाइज नहीं कर पाती थी. मैं किसी पर भी विश्वास कर लेती थीं और बहुत मासूम थी लेकिन उस आत्मा ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया.अब मैं किसी भी परिस्थिति को आसानी से हैंडल कर सकती हूं. मैं अब काफी मजबूत हो चुकी हैं.’

शहनाज ने आगे कहा, हमारी जर्नी अभी बाकी है, उनकी (सिद्धार्थ) जर्नी पूरी हो चुकी है. उनके कपड़े चेंज हो चुके हैं लेकिन वो कहीं ना कहीं आ चुके हैं. शक्ल उनकी चेंज हो चुकी है लेकिन वो दोबारा इस रूप में आ चुके हैं. उनका अकाउंट मेरे साथ अभी के लिए बंद हो गया है, शायद फिर कभी कंटिन्यू होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *