एक्टर राजकुमार राव बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं।  एक्टर के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसे लेकर वो काफी परेशान हैं। राजकुमार राव ने इस फर्जी ईमेल को लेकर लोगों को चेतावनी भी दी है।

इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ‘सभी लोग कृपया करके ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहें। मैं किसी भी सौम्या नाम की शख्स को नहीं जानता। वह लोग फर्जी ईमेल आईडी और मैनेजर का इस्तेमाल लोगों से पैसे ठगने के लिए कर रहे हैं।’

राजकुमार राव द्वारा शेयर किए गए इस स्क्रीनशॉट में लिखा है- ‘हाय अर्जुन! आपकी और मेरी मैनेजर सौम्या से हमारी आखिरी बातचीत के मुताबिक, मैं कहना चाहता हूं कि ‘हनीमून पैकेज’ नाम की फिल्म को करने के लिए मैं पूरी तरह से सहमत हूं, जिसे मिस्टर संतोष मास्की लिख रहे हैं और क्रू में भी डायरेक्टर मिस्टर संतोष मास्की है। इस समय मैं मुंबई में उपस्थित नहीं हूं, इसलिए मैं मेल पर ही अपनी सहमति भेज रहा हूं।’

इस फर्जी मेल में आगे लिखा गया- “साइन करने का प्रोसेस और स्क्रिप्ट नैरेशन, मेल किए गए एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी एक बार मेरे मुंबई पहुंचने के बाद हो जाएगी। यह एग्रीमेंट तभी प्रभावी होगा जब 3 करोड़ 10 लाख (कुल का 50 फीसदी फीस) मेरे बैंक अकाउंट में जमा कराई जाती है या फिर जैसा कि मेरी मैनेजर सौम्या ने कहा कि आप मुझे 10 लाख नकद और 3 करोड़ चेक के जरिए देंगे। मैं 6 जनवरी को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में नैरेशन के लिए उपस्थित हूं। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *