औरैया,प्रदेश अध्यक्ष के न आ पाने से मायूस हुई जनता सांसद और मंत्री ने किया जनसभा को संबोधित

अछल्दा /औरैया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज जनपद औरैया के अछल्दा कस्बे में जिला किसान सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचना था लेकिन खराब मौसम और दो मौसम में दूरदर्शिता कम होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका जिससे वह किसान सम्मेलनों में नहीं पहुंच जिससे किसानों और आई जनता मायूस हो गई। प्रदेश अध्यक्ष के न आने पर मंच पर मौजूद कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत इटावा औरैया जनपद के लोकप्रिय सांसद रामशंकर कठेरिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जन योजनाएं वाह विभिन्न प्रकार की जमीनी स्तर तक पहुंचाई जा रहे तमाम प्रकार की योजनाओं उज्जवला योजना किसान निधि प्रधानमंत्री आवास योजना निशुल्क खाद्यान्न वितरण जैसी अनेक योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया मंच पर मौजूद पूर्व विधायक डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर पूर्व विधायक ने मंत्री लाखन सिंह राजपूत व सांसद रामशंकर कठेरिया को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया मंच पर उनके साथ भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष, किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र अगृहरी जिला प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे पूर्व विधायक मदन गौतम वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी विनोद कुमार दुबे के साथ साथ जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा, सोनू सेंगर जिला पंचायत सदस्य, मोनू सेंगर जिलाध्यक्ष भाजपा युवा, सर्वेश कठेरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष बाबरपुर रानी पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
ए, के,सिंह, संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *