इटावा-
आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी इटावा श्रीमती श्रुति सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से जनपद के शहरी क्षेत्र एवं थाना जसवंतनगर क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले 09 मतदान केंद्रों के कुल 47 पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए ।

*मतदान केंद्र*
1- सेंट मैरी इंटर कॉलेज, थाना सिविल लाइन इटावा।
2- शिव नारायण इंटर कॉलेज थाना कोतवाली, इटावा।
3- सनातन धर्म इंटर कॉलेज थाना कोतवाली, इटावा।
4- कर्म क्षेत्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय थाना सिविल लाइन, इटावा।
5- वीणा वादिनी इंटर कॉलेज थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा।
6- बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कॉलेज थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा।
7- कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय थाना जसवंतनगर इटावा।
8- प्राथमिक विद्यालय ग्राम सिसहट, थाना जसवंत नगर इटावा।
9- प्राथमिक विद्यालय ग्राम मलाजनी थाना जसवंतनगर, इटावा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *