ग्रिल्ड पोटैटो कबाब बनाने की सामग्री:
1 किलो उबला हुआ आलू
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
10 लहसुन की कली
1 1/2 कप हंग कर्ड
2 टी स्पून चिली फलेक्स
1 टी स्पून जीरा पाउडर
1 1/2 टी स्पून मसाला पाउडर
1 टी स्पून सेंधा नमक
2 टेबल स्पून कसूरी मेथी
1 टेबल स्पून नमक
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून अजवाइन
1 टी स्पून चाट मसाला
सरसों का तेल

ग्रिल्ड पोटैटो कबाब बनाने का तरीका:
ग्रिल्ड पोटैटो कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सारी सूखी सामग्री के साथ दही, नींबू, अदरक का पेस्ट, कटा हुआ लहसुन और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण में कटे हुए आलू मिक्स करके 2 घंट के लिए एक तरफ फ्रिज में रख दें। इसके बाद मैरीनेट किए हुए आलुओं को स्क्यूर में काटकर ग्रिलर में पूरी तरह पकने तक ग्रिल करें। तैयार ग्रिल्ड पोटैटो कबाब को सर्व करने से पहले उन पर हल्का सा तेल लगा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *