*बलरई पुलिस ने जुआ खेल रहे चार युवकों को किया गिरफ्तार*

जसवंतनगर। बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार आगरा बॉर्डर की तरफ गश्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई गांव फकीरे की मड़ैयासे पहले स्थित यमुना नदी पुल के किनारे पर एक खोखा रखा हुआ है जिस पर जुआ का फड़ चल रहा है तो मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष विवेक कुमार उप निरीक्षक अरुण कुमार और उप निरीक्षक सुबोध सहाय कांस्टेबल शक्ति सचान और अंकुल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे तो पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे युवक भागने लगे भाग रहे युवकों में से चार लोगों को पुलिस ने धर दबोचा पकड़े गए युवकों से तलाशी लेने पर और फड़ से 1980 रुपए के साथ 52 ताश के पत्ते बरामद किए पकड़े गए युवकों से जब नाम पूछा तो मदन पुत्र तेजपाल,राजवीर पुत्र गंगाराम निवासी पूरा बीरबल थाना चित्रहाट जिला आगरा, पूरन सिंह पुत्र गंगाराम, राजवीर पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम खंदिया थाना बलरई इटावा को गिरफ्तार कर13G एक्ट में चालान किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *