अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश में सपा सरकार, चौधरी अदनान
बाराबंकी, सभी वर्गों का हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी उक्त बातें बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार समाजवादी पार्टी मुखिया के करीबी युवा सपा नेता चौधरी अदनान ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही
चौधरी अदनान ने कहा कि समाजवादी पार्टी में युवाओं को रोजगार खेलों को प्रोत्साहन खिलाड़ियों को उत्तम व्यवस्था किसानों मजदूरों नौजवानों को रोजगार सस्ती बिजली सस्ती पढ़ाई यह सब पिछले समाजवादी पार्टी की सरकार में मिलती थी लेकिन आज वर्तमान सरकार से विकास कोसों दूर है समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को ही वर्तमान सरकार ने शीला पर बदलकर उन का लोकार्पण किया है जनता जनार्दन सब देख रही है प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुके अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी पत्रकारों के यह पूछने पर कि समाजवादी पार्टी में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से टिकट किसे मिलेगा मुस्कुराते हुए इसका जवाब देते हुए चौधरी अदनान कहते हैं कि अखिलेश यादव हमारे नेता हैं मैं समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का सच्चा सिपाही हूं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है इसी को ध्यान में रखकर हम निरंतर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनमानस तक पहुंचा रहे हैं वर्तमान में चौधरी अदनान की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अन्य दलों में भी खलबली मची है चौधरी अदनान निरंतर कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा में जुटे हैं वैसे भी चौधरी अदनान का इतिहास जनसेवा का ही है यही वजह है कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने में लोगों का असीम स्नेह प्यार चौधरी अदनान को निरंतर मिल रहा है चौधरी अदनान कहते हैं कि सभी वर्गों का हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है यदि पार्टी ने अवसर दिया तो बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा प्रदेश के आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित होगी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *