मथुरा से अजय ठाकु र

गोवर्धन। केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता नॉर्थ ईस्ट डवलपमेंट बीएल वर्मा जन आशीर्वाद यात्रा पर गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने दानघाटी मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गिरिराज जी की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत राधाकुंड मार्ग स्थित दिल्ली सेवा सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मेयर आर्य दीनबंधु , मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने केंद्रीय राज्यमंत्री को गिरिराजजी की छवि भेंट एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर जनता से सम्पर्क एवं आशीर्वाद लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नोएडा से चलकर वृंदावन तक जनता जो प्यार और सम्मान दिया है। उसे विपक्ष पचा नहीं पायेगा। उत्तर प्रदेश 2022 के विधान सभा चुनाव में जनता विपक्षी दलों को आइना दिखाएगी। गठबंधन पर बोलते हुए श्रीवर्मा ने कहा कि सौ में साठ हमारा, बाकी में बंटवारा होगा। राम मंदिर निर्माण पर विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्षियों को अब राम जी दिखाई दे रहे है।
राम मंदिर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भक्ति को भुलाया नहीं जा सकता है। विपक्ष ने 60 सालों तक देश को लूटने का काम किया है। लोग किसानों पर राजनीति कर रहे हैं। वही लोग भूल गए जब जिन्होंने किसानों पर लाठियां चलवाई थीं। उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राणा, राजवीर सिंह चौधरी, हेमंत शर्मा, राजेन्द्र सिंघल, शेर सिंह फौजी, कपिल, विपिन चौधरी, मोहन लाल शर्मा, चन्द्रविनोद कौशिक, विनय कौशिक, विष्णुकांत गोस्वामी, प्रकाश गौड़, सत्तो, चेयरमैन टिंटू आदि उपस्थित थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *