औरैया,निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

औरैया, जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्गत किया जा चुका है। उक्त निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-18 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर-05683-249533 है। कंट्रोल रूम का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव को बनाया गया है जिनका मोबाइल 7905320689 नंबर है। जिस पर निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी सकती है। जनसामान्य से अपील है कि कृपया विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत यदि हो तो इन नम्बरों पर अपनी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।
ए, के, सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *