भारत में कोरोना की तीसरी लहर ने अब डराने वाली रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना संक्रमण की यह रफ्तार दूसरी लहर से भी तेज मानी जा रही है।  देश में बीते 24 घंटे में 2.47 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जो 52 हजार से अधिक है।

पिछले चार दिनों में कुल 1280 लोगों की मौतें हो गई हैं, जो कि चिंताजनक है।  देश में सक्रिय मामले 11 लाख (11,17,531) को पार कर गए हैं। इस दौरान 84 हजार से अधिक(84,825) लोग स्वस्थ भी हुए।

देश में आज यानी गुरुवार को बुधवार की तुलना में 52,697 ज्यादा मामले सामने आए हैं, बता दें कि बुधवार को कोरोना वायरस के 1,94,720 मामले आए थे। वहीं बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1,62,212 की वृद्धि हुई है।

इसके बाद दिल्ली में 27,561 मामले, वहीं तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल में 22,155 केस, कर्नाटक में 21,390 और तमिलनाडु में 17,934 मरीज मिले हैं। देश के कुल 54.87 फीसदी मरीज केवल इन पांच राज्यों से आए हैं।

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार हो गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 5488 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1281 मामले हैं तो राजस्थान में 645 मामले हैं। 546 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *