दिल्ली की गाजीपुर मंडी में धमाका हुआ है.बैग में आईईडी मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने के लिए गड्ढे में रखा गया था जिसके बाद ये धमाका हुआ है.

दिल्ली पुलिस को सुबह 10:20 पर गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी.

NSG की टीम ने जिस जगह इस कार्रवाई को अंजाम दिया उस जगह को पूरी तरह कॉर्डन ऑफ किया गया है. पुलिस को 10:20 पर गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.  दिल्ली पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में बम धमाका किया गया था. दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान बताया था कि ये काफी लो इंटेसिटी का बम धमाका था, पुलिस को मौके से आईईडी, एक्सप्लोसिव और एक टिफिन जैसी चीज भी मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *