मैनपुरी,मोक्षधाम के निर्माण के लिए स्वर्णकार सजातियों ने बढ़ चढ़ कर किया सहयोग

मैनपुरी/ मैनपुरी जनपद के करहल मे स्थित बिटोला कुंअरि मोक्ष धाम में क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा जनहित कराए जा रहे निर्माण कार्य को देख अन्य सजातीय बन्धु भी खासे प्रभावित दिखे हैं।
कई लोगो ने अपने निजी धन से भव्य बरामदा,स्मृति प्रवेश द्वार आदि का निर्माण कराकर जनहित के लिये समर्पित करने की घोषणा की है।
तृतीय सामूहिक विवाह समारोह के अध्यक्ष अखिलेश उर्फ़ राजू वर्मा व समाजसेवी अनिल कुमार सर्राफ आज रविवार को क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के बिटोला कुंअरि मोक्ष धाम पहुंचे।
जहां उन्होंने दो अलग-अलग बरामदा कक्षो के निर्माण कार्यों की पूजा अर्चना के साथ आधारशिला रख अपने निजी धन से बनबाये जाने की घोषणा की है।समाजसेवी आनन्द वर्मा ने अपने दिवंगत पुत्र की स्मृति मे मोक्ष धाम का भव्य प्रवेश द्वार को अपने निजी धन से बनबाये जाने का संकल्प दोहराया है।
बताते चलें कि क्षत्रिय स्वर्णकार समाज करहल ने बिटोला कुंअरि मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण संकल्प लिया है जिसके तहत हाल में ही बिटोला कुंअरि मोक्ष धाम की वाउन्ड्रीबाल वाटर प्रूफ अन्तेष्टि स्थल , वृक्षारोपण कर ब्रिकगार्ड आदि बनाये जाने जैसे तमाम महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हुए हैं मोक्ष धाम में समर्पित होकर देखरेख करने बाली कमेटी की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर अब तमाम सजातीय बन्धु भी सहयोग के लिए आगे आते नजर आने लगे हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला अध्यक्ष सुबोध कुमार सर्राफ पूर्व सभासद नंदकिशोर वर्मा दिलीप वर्मा सर्वेश कुमार कल्लू भैया रामकिशोर वर्मा, सत्येन्द्र वर्मा, प्रदीप वर्मा लालू ,संजीव गौर, रोशन वर्मा आदि लोग साथ मौजूद रहे।
अध्यक्ष सुबोध कुमार सर्राफ ने कहा है कि बिटोला कुंअरि मोक्ष धाम में दानदाताओं का स्वागत है सभी लोग तन मन धन का सहयोग कर पुण्य के भागी दार बने

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *