आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर एलान किए गए भगवंत मान संगरुर जिले के धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

‘आप’ की तरफ से गुरुवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई. दरअसल, आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया और सांसद भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव में आप का सीएम चेहरा होंगे.

आम आदमी पार्टी ने सीएम का चेहरा फाइनल करने के लिए पंजाब के लोगों की राय ली थी. इसके लिए एक फोन नंबर जारी किया गया था. पार्टी ने इस कैंपेन को ‘जनता चुनेगी अपना मुख्यमंत्री’ नाम दिया.

इसलिए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम का चेहरा बनाने का फैसला किया.भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता है. भगवंत मान ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और वह संगरूर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *