नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद। पुलिस ने थाना उत्तर क्षेत्र मैं हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जमीन में गड़ा सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस को उनके पास से तमंचे भी मिले है।
जलेसर रोड श्मशान घाट के सामने से 5 अगस्त को चोरों ने अरुण कुमार शर्मा के मकान से लॉकर में रखे करोड़ों रुपए के सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी।
करोड़ों रुपए की चोरी से पुलिस विभाग के होश उड़ गए। एसएसपी अशोक कुमार ने 4 टीमें बना कर चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
थाना उत्तर रामगढ़ तलाश तलाश पुलिस की टीम चोरों के बारे में जानकारी करने में जुट गई। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। पुलिस को फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने सोमवार को संतोष कुमार व रामनाथ पुत्र ओम प्रकाश बघेल को शनि देव मंदिर के पीछे खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया। वह नगला राधे पचवान थाना नारखी के रहने वाले हैं।
पुलिस ने थाने लाकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी का इकबाल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया जेवर तथा नगदी बरामद कर ली।

*जमीन में गाड़ कर रखा था चोरी का सामान*
फ़िरोज़ाबाद। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्तों के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने वहां जानवर बांधने वाले स्थान पर खुदाई कर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। बरामद आभूषणों की कीमत दो करोड़ 72 लाख बताई गई है।

*चोरों के पास है यह सामान मिला*
फ़िरोज़ाबाद। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 79 चूड़ी, 80 चैन 23 चेन पेंडल सहित 23 हार 126 अंगूठी जनानी व मर्दानी 53 टॉप्स 31 झुमकी 105 कुंडल 7 नग बंदे 14 नथ दो करधनी 10 मांग टीका चार ब्रेसलेट 10 लॉकेट एक हथफूल तीन मंगलसूत्र ताबीज 11 नग टूटे-फूटे सामान के बरामद हुए। इसके अलावा चांदी की एक करधनी 4:00 बजे आठ पायल दो खंडवा तथा 2 सिक्के मिले। उनके पास से ₹165000 नगद भी मिला।
इसके अलावा अभियुक्तों के पास से दूध पहुंचा 315 बोर चार कारतूस एक लोहे की सब्बल बरामद हुई।
*इनसेट*
*चोरों को पकड़ने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई*
फ़िरोज़ाबाद। अभियुक्तों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार थाना अध्यक्ष रामगढ़ हरविंद्र मिश्रा सर्विलेंस प्रभारी विक्रांत तोमर उप निरीक्षक जय सिंह उप निरीक्षक अरुण कुमार त्यागी उप निरीक्षक आनंद सिंह उप निरीक्षक आशीष कुमार उप निरीक्षक महेंद्र सिंह उप निरीक्षक सचिन कुमार महिला उप निरीक्षक अल्बीना खान हेड कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह कांस्टेबल आलोक कुमार सत्यदेव विनोद कुमार गौरव रावत मोहन श्याम शुभम पटेल विनीत कुमार आशीष शुक्ला तथा अनिल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

फ़िरोज़ाबाद। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया दुकानदार अरुण शर्मा कपड़े की दुकान के साथ-साथ जेवर गिरवी रखने का भी काम करते है। उनकी दोपहर को आंख लग गई थी। उसी दौरान संतोष अंदर चला गया और वारदात को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में इसकी शक्ल आ गई थी। बाद में उसने एक एटीएम से पैसा भी ट्रांसफर किया था। वही एक समस्या उत्पन्न हुई अभियुक्त के जिस फोन को पुलिस प्रेस कर रही थी वह फोन चोरी हो गया। फोन चोर बिहार की तरफ निकल गया।पुलिस टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस उसके पीछे सहसवान पूर्णिया सिलीगुड़ी घूमती रही। पुलिस टीम को ₹20000 इनाम दिया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *