*आप जनपद की तीनों सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी*

*इटावा।आम आदमी पार्टी प्रदेश में संजय सिंह के नेतृत्व में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसी के साथ पार्टी जनपद इटावा की तीनों विधानसभा सीटों पर बहुत ही दमदारी से चुनाव लड़ेगी,भरथना और इटावा सीट के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं जल्द ही जसवंतनगर सीट के प्रत्याशी को भी घोषित किया जाएगा।*

*रविवार को शहर के सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए आप के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि केजरीवाल की गारंटी योजनाओं को जनमानस पसंद कर रहा है।पार्टी को सभी जाति वर्ग का समर्थन प्राप्त है,आम आदमी पार्टी ने इटावा सदर सीट से शिक्षित और योग्य डॉक्टर शिव प्रताप सिंह राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है,वहीं भर्थना से सत्य नारायण दोहरे को प्रत्याशी घोषित किया है।*

*आम आदमी पार्टी की गारंटी घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए जिलाध्यक्ष श्री शाक्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी,पुराने घरेलू बिल माफ किए जाएंगे तथा हर घर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी,हर घर को रोजगार प्राप्त होगा,हर साल 10 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी जब तक रोजगार ना मिले तब तक हर बेरोजगार को ₹5000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा,नौकरी में उत्तर प्रदेश के निवासियों को 80% का आरक्षण लागू होगा,प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल खोला जाएगा, रोजगार एवं पलायन मंत्रालय का गठन किया जाएगा तथा महिला को हर माह ₹1000 देने की गारंटी दी है।*

*वार्ता में जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद,जिला महासचिव ऋचा कुशवाह,कोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्र जैन व हेमलता दोहरे उपस्थित रहीं।*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *