भरथना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती सविता समाज द्वारा बडे ही हर्षोल्लास से मनायी गई।कार्यक्रम के दौरान स्वसमाज के हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावियों को सम्मानित किया गया।

सोमवार को कस्बा के सब्जी मण्डी में नगर पालिका परिषद गेट के सामने स्थापित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर आयोजित कर्पूरी जयन्ती समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव (गुल्लू), पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह, सपा प्रत्याशी राघवेन्द्र गौतम, सत्यप्रकाश यादव, मीनू दुबे, दलवीर यादव, रमेश कठेरिया आदि ने सविता समाज कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सविता, महामंत्री अजय सविता, कोषाध्यक्ष हरीओम सविता के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया गया। साथ ही जयन्ती समारोह में समाज के हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले मेधावियों को प्रतीक चिन्ह्र, प्रशस्त्रि पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रनिया गाँधी, अरूण गुप्ता, गुड्डू यादव, रानू यादव, संजीव यादव, राजेश यादव, रामपाल यादव, अशोक गुप्ता के अलावा राजेश सविता, मदनसेन, रामहेत, चन्द्रशेखर, बण्टी, किशन, मनोज, राजेन्द्र बाबू, पंकज, टिल्लू, अनिल, अनूप, नीरज, रिंकू, प्रमोद, रघुनन्दन आदि सविता समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल सविता ने किया।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *