यूपी विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन  के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी  ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उन्होने 6 उम्मीदवारों के नामों को एलान किया है.

इनमें से पांच मुस्लिम उम्मीदवार और एक हिन्दू उम्मीदवार का नाम है.AIMIM ने यूपी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की जो पांचवी लिस्ट जारी की है उसमें बिजनौर के नगीना सुरक्षित सीट से ललिता कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है, मुरादाबाद की बिलारी सीट से खालिद ज़मा को टिकट दिया गया है.

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में पिछड़ों और दलितों को साधने की कोशिश की है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी एलान किया है कि अगर उनका गठबंधन चुनाव में जीतता है तो यूपी में दो मुख्यमंत्री और तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *