भाजपा ने भरथना विधानसभा से डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर सिंह को अपना प्रत्याशी चुनकर विश्वास दिखाया। सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मे भरथना विधानसभा से सावित्री कठेरिया का टिकट काटकर डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

डॉ शंकर क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके पिता पूर्व मंत्री गौरी शंकर औरैया जनपद की अजीतमल विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह को टिकट मिलने पर उनके समर्थकों ने देर रात आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। टिकट मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *