*औरैया,राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ज़रूरतमंदों को बांटे कंबल*

*फफूंद,औरैया।* विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फफूंद देहात के मजरा उजीतीपुर के प्रथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर असहाय वृद्ध कमज़ोर लोगों को सर्दी से बचाव के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रधान ने कंबल वितरित किये
मंगलवार को विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत के फफूंद देहात के मजरा उजीतीपुर के प्राथमिक विद्यालय में सर्दी से बचाव के लिए 70 वर्ष के बुज़ुर्गों को प्रधानाचार्य नीतू कटियार व ग्राम पंचायत प्रधान वीनू देवी ने कंबल वितरित किये । सर्दी के मौसम में कंबल पाकर वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर प्रधान बीनू देवी ने कहा कि हमें ऐसे पर अवसरों पर जनता की सेवा करने का मौका मिलता है बुजुर्गों की सेवा को हम अपना सौभाग्य मानते है इस मौके पर अध्यापक सपना ,प्रधान पति सत्येंद्र कुमार, प्रधान वीनू देवी, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

*रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *