इटावा जनपद में गणतंत्र दिवस के मौके पर सड़कों पर आए युवा दल के कार्यकर्ताओं ने उड़ाई कोविड-19 धज्जियां।

धारा 144 का भी उल्लंघन करते हुए नजर आए भारी संख्या में एकत्रित युवा दल के कार्यकर्ता।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में प्रभावी रूप से लागू है चुनाव आचार संहिता व धारा 144।

बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर हाथ में तिरंगा लहराते हुए युवा दल के कार्यकर्ताओं ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पीएसी गली से देशभक्ति नारों के साथ निकाला जुलूस।

एसएससी चौराहे व ग्वालियर बस स्टैंड चौराहे पर बाइक पर खड़े होकर की नारेबाजी।

यह कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके अगर गौर से तस्वीरों को देखा जाए तो बाइक बाइक, स्कूटी चला रहे युवा कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की भी रत्ती भर परवाह नहीं की और बिना हेलमेट सड़कों पर वाहन दौड़ते हुए इन्होंने यातायात नियमों का भी उल्लंघन किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *