*सेवाश्रम प्रमुख ने तिरंगा फहराकर अमर शहीदों को याद किया*

*इकदिल, इटावा* सेवाश्रम नगर अध्यक्ष आकाश मिश्रा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन खाटू श्याम जी मन्दिर निर्माण स्थल इँधौआ रोड इकदिल पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवाश्रम प्रमुख चौ.अमित त्रिपाठी एड.के द्वारा झंडारोहण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक लक्ष्मी नारायण कठेरिया ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना ने किया।
*कार्यक्रम में* सेवाश्रम पदाधिकारियों ने आजादी के अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर उनके बलिदान को याद कर उन्हें शत शत नमन किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कैप्टन भैरों सिंह भदौरिया,जिला मंत्री आनन्द चन्द्र राठौर,जिला सँगठन मंत्री नवीन मिश्रा, जिला मंत्री महिला मोर्चा डिम्पल दुबे, जिलाप्रभारी सोशल मीडिया प्राची सक्सेना,जिला सचिव वकील सिंह पाल,विपिन मिश्रा,रामदास बाथम, राजनारायण दुबे,सुरेश गोयल,सूर्य तिवारी,श्रीकृष्ण शंखवार,देवनारायण तिवारी,शेखर राजपूत,भुवन भदौरिया, संजीव दुबे,सुनील बाथम,कजरी राजपूत,राजेश पाठक,ब्रजकिशोर दोहरे,राज पाठक,विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद,भारत माता की जय,वन्दे मातरम,हमारे शहीद अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण किया गया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *