*फड़ दुकान दारों से माँगी रंगदारी, पुलिस को दी तहरीर*

जसवंतनगर। शराब पीकर रंगदारी मांगने के मामले में एक नामजद के खिलाफ जूते चप्पल गांठने वाले मोची ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित नेत्रपाल पुत्र सीताराम निवासी हनुमान मंदिर के निकट लुधुपुरा ने पुलिस को बताया कि वह नदी पुल के पास जूते चप्पल गांठने का काम फुटपाथ पर करता है तो कांशी राम आवास में रहने वाला युवक है। वह रोजाना आकर शराब के लिए रुपए की रंगदारी मांगता है और न देने पर गाली गलौज व मारपीट करता है।और सामान फेंक देता है, दोपहर बाद उसने फिर से आकर पर रुपए मांगे और ना देने पर कहा कि वह फुटपाथ पर काम नहीं करने देगा। पीड़ित ने बताया कि इसी तरह व अन्य मोचियों से भी रुपए वसूल करता है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नामजद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *