अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर करने को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते भी देखा जाता। लेकिन, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमे एक्टर आलिया भट्ट को हग करते दिख रहे हैं, इस फोटो को आलिया और रणबीर के शेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

तस्वीर में उनके शेफ सेल्फी लेते दिख रहे हैं और रणबीर और आलिया भट्ट मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शेफ शास्त्री ने अपनी जर्नी के बारे में बताया कि पिछले 6 महीनों से बहुत रोमांचक है और बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम करते दिखाई देंगी। वहीं रणबीर कपूर शमशेरा मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *