वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन ही ईश वंदना है*

जायण्ट्स दतावली द्बारा एक सौ पचपन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया*

*इटावा* जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के संस्थापक सदस्य एवं जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति सदस्य *डॉ.शिवराज सिंह यादव एवं शाखा 5 की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा यादव के संयोजकत्व में* वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन को ही ईश वंदना अनुभूत करते हुए, *बृहम्लीन ग्याराम सत्संग भवन हनुमान गढ़ी नगला बिका में सत्तर वर्ष से अधिक आयु वाले पच्चासी पुरुषों एवं सत्तर महिलाओं कुल एक सौ पचपन बरिष्ठ नागरिकों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया*।
*कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती ऊषा यादव ने बताया* कि सत्तर वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक देवता स्वरूप होते हैं उनका अभिनंदन ही ईश वंदना है।श्रीमती ऊषा यादव ने बताया कि इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ नागरिकों को शाल भेंट किया गया एवं ससम्मान स्वल्पाहार प्रदान किया गया।
*इस अवसर पर* हनुमान गढ़ी में भब्य कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ जिसमें आध्यात्मिक परिवेश उच्च शिखर पर पहुंचा।
*डॉ.शिवराज सिंह यादव ने बताया* कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में पधारे समस्त बन्दनीय *वरिष्ठ नागरिकों के साथ साथ व्यवस्था में सहयोगी हनुमान गढ़ी के महंत स्वामी राकेशानन्द*,सेवा निवृत्त कमाण्डेण्ट महेश सिंह यादव, रमेश सिंह यादव,वीरेंद्र सिंह यादव सेवा निवृत्त प्रवक्ता,दीप सिंह यादव सेवा निवृत्त अध्यापक,एडवोकेट शिव सिंह यादव,लक्ष्मी देवी,सरला यादव अभिकर्ता सुषमा यादव,अनार श्री, सूर्यांश यादव,अनीता यादव,जर्मन सिंह,दलवीर सिंह,विश्राम सिंह,दत्त सिंह,गिरन्द सिंह,राम दत्त यादव,राम नरेश यादव,हरि गोविन्द,हरि किशन जोरावर सिंह आदि का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *