भरथना

जिला निर्वाचन अधिकारी इटावा के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद भरथना  द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से आगामी 20 फरवरी 2022 को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की l

शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का तहसीलदार प्रभात राय एवं अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल द्वारा शुभारंभ किया गया। मतदाता जागरूकता रैली कस्बा पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर मोहल्ला बालूगंज, सब्जी मंडी, सरोजनी रोड, एवं अन्य स्थानों पर होते हुए नगर पालिका परिषद भरथना के कार्यालय में समाप्त हुई l रैली में पालिका कर्मचारियों एवं बीएलओ द्वारा विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में वोट डालने की अपील की l इन नारों में प्रमुखता ‘सौ प्रतिशत मतदान करेंगे एक नया इतिहास रचाएंगे”,  हम मतदान अवश्य करेंगे, यूथ चला बूथ की ओर आदि रहे,साथ ही रैली के दौरान तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी पर्चे बांटे गए और विभिन्न स्थानों पर स्टीकर भी चस्पा कराए गए l

इस दौरान नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया, राजेंद्र कुमार, बीएलओ अरविंद सिंह ,पवन कुमार पोरवाल, पंकज चौहान, पंकज दुबे, राजीव सोलंकी , अमित कुमार पोरवाल, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, साहेब खान आदि उपस्थित रहे l

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *