उत्तर प्रदेश में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है.  तीसरे चरण  के लिए तमाम पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं. इसी के तहत बीएसपी  सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस , बीजेपी  और समाजवादी पार्टी  पर जमकर निशाना साधा.

लखनऊ के समृति उपवन में मंच से हुंकार भरते हुए मायावती ने कहा कि इस चुनाव में फिर बीएसपी की सरकार बनाना जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना वोट कांगेस, बीजेपी और सपा में से किसी और न दें सिर्फ बीएसपी को दें.

मायावती ने आगे कहा कि, कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से वह केंद्र और कई राज्यों से सत्ता से बाहर है इसकी वजह कांग्रेस का जातिवादी होना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया.

मायावती ने समाजवादी पार्टी और बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा हो या भाजपा सरकार सभी में यूपी के लोग दुखी रहे. सपा के समय माफियाओ का राज रहा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सपा सरकार ने आरक्षण बंद कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *