प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

तिर्वा, कन्नौज। राजकीय मेडिकल कालेज परिसर तिर्वा में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। ऑक्सीजन प्लांट में सारी मशीनें लगकर पूरी तरह प्लांट चाक चौबंद हो गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र स्वय इसका निरीक्षण भी कर चुके हैं और उनके सामने उसका ट्रायल भी दिखाया गया। लोकार्पण के लिए यह पूरी तरह तैयार है। जिले के प्रभारी मंत्री को लोकार्पण के लिए आना था लेकिन अभी तक वह नही आये जिसके कारण यह ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण की प्रतीक्षा कर रहा है। सरकार शीघ्र ही इस ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कराये ताकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *