ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

 महिला शाखा तुलसी द्वारा  फूलमती मंदिर, औरैया में समिति की सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों, राहगीरों व महिलाओं को 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया, तुलसी शाखा की अध्यक्ष बबिता ने पौधा वितरण कार्यक्रम में बताया कि तुलसी शाखा का उद्देश्य हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचाना हैं, उन्होंने बताया कि जिस घर में तुलसी मैया विराजमान होती हैं, वह घर मंदिर का स्वरूप होता हैं, तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, तुलसी गुणों की खान है, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि तुलसी शाखा की सदस्यों द्वारा लोगों के घरों में जाकर अभी तक 1365 तुलसी के पौधे भेंट किए गए, जबकि घर-घर में तुलसी का पौधा पहुंचाने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिभा सोनी, गुड्डन गुप्ता, ममता बिश्नोई, मीना चड्ढा, मंगला शुक्ला, माया अग्रवाल, रानी देवी, मंजू देवी, संगीता पोरवाल, सीमा गुप्ता, आशा देवी, उर्मिला आदि सदस्या मौजूद रहीं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *