मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन। क्षेत्र की जनता की सुविधा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोवर्धन में अपनी विधायक निधि से विधायक ठा. कारिन्दा सिंह ने डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई, जिसका फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक जी का साफा बांध कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कारिंदा सिंह ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता को एक्सरे के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा, आगे और भी अन्य सुविधाएं जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को कोई भी परेशानी न हो। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, संयुक्त निदेशक डॉ. रविन्द्र गुप्ता, डॉ. बी.एस सिसोदिया, नगर पंचायत अध्यक्ष पं. खेमचंद शर्मा, राधाकुंड मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय, सियाराम शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, गोवर्धन मंडल अध्यक्ष ठा. परशुराम सिंह, मोहन लाल शर्मा, हरिओम शर्मा, रामगोपाल, हरवान सिंह जी, राजेंद्र सिंघल जी, आदित्य शर्मा, जुगल पटेल जी, केशव मुखिया आदि मौजूद थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *