‘आंखो का काजल’ गाने से लोगों का दिल धड़काने वाली मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हमेशा अपने डांस मूव्स और लुक्स से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं।

सपना चौधरी सिंगर अफसाना खान की शादी में पहुंची, जहां उन्होंने अपनी उपस्थिति से लोगों का खूब ध्यान खींचा और आंखो का काजल गाने पर दुल्हन संग जमकर ठुमके लगाए।

शिमरी लहंगे के साथ उन्होंने मिनीमल मेकअप, मैचिंग नेक्लेस, इयररिंग्स और परांदे से अपने लुक को कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में सपना की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

स्टेज पर सपना दुल्हन बनी अफसाना और उनके पति साज संग आंखो का काजल गाने पर खूब रंग जमाती नजर आ रही हैं। वहीं कपल भी इस दौरान सपना के साथ खूब ताल मिला रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *