टीवी की ‘पार्वती’ यानि एक्ट्रेस मौनी राॅय बी-टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं शादी के बाद तो मौनी रॉकी खूबसूरती दिन ब दिन निखरती जा रही है।

सूरज नांबियर का होमटाउन बैंगलुरू हैं। ऐसे में शादी के बाद मौनी पहली बार अपने ससुराल गईं हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। ससुराल पहुंचते ही मौनी राॅय ने अपना संस्कारी बहू वाला अंदाज दिखाया है।

वह गोल्डन साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ हैवी गोल्ड ज्वेलरी भी कैरी की हुई है। कानों में गोल्ड के झुमके और गले में बड़े-बड़े सोने के हार उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

मांग टीका, चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। अपने इस ट्रेडिशनल लुक को मौनी ने कजरारी आंखों से लगाकर कंप्लीट किया है। ये लुक देखकर अच्छे-अच्छे के होश उड़ जाएं। मौनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-‘जहां घर है वहीं दिल लगता है।’

मौनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी।मौनी ने मलयाली और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *