*बकेवर:
शिवरात्रि के पर्व के चलते श्रंगीरामपुर से कांवर भरने के लिए क्षेत्र के तमाम कांवड़िए रवाना हुए। शिवरात्रि के पर्व 1 मार्च को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकल रहे हैं। शिवरात्रि पर श्रंगीरामपुर  से गंगाजल लेकर  शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का गंगा के जल से जलाभिषेक करते हैं।
इसी क्रम में कावंर भरने के लिऐ जाने वाले कांवडियों का कस्बा बकेवर में फूलमाला पहनाकर उनकों विदा किया गया और यात्रा मंगलमय होने की कामना की,,, इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव उर्फ शीलू शर्मा, चेयरमैन विनोद दोहरे, सभासद अनिल तिवारी, समाजसेवी अनिल चौधरी, अकिंत पाठक आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *