सुबोध पाठक

जसवंतनगर: मिशन शक्ति फेज थ्री अभियान के तहत पुलिस ने चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने महिलाओं को राखी व मास्क वितरण कर जागरूक किया।
अमरपाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है। इसके लिए कई हेल्पलाइन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। निरीक्षक ने कहा कि यदि आपको कहीं आते-जाते समय या घर के आस-पास किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090, 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 पर सूचना देनी होगी। शिकायत करने वाले लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कोविड -19 के नियमों के पालन करने के संबंध में भी जागरूक किया और मास्क व राखी वितरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार,दर्शन सोलंकी,श्रीकृष्ण,महिला आरक्षी रोशनी पांडये,उषावर्मा,मोनी चौहान,जगन समेत अन्य कांस्टेबल मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *