जसवंतनगर। कोतवाली पुलिस ने कचोरा रोड नहर पुल के समीप नहर में एक अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव बरामद किया है उक्त शव की पहचान किसी मुस्लिम युवक के रूप में की जा रही है।

विवरण के अनुसार किसी राहगीर ने नहर के पानी में शव पड़ा देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी इस पर पुलिस ने उक्त सबको जन सहयोग से बाहर निकलवाया मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था तथा सिर पर गहरी चोट का निशान दिखाई दे रहा था खतना के कारण उसकी पहचान किसी मुस्लिम के रूप में की जा रही है उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है सायंकाल तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका शव कम से कम 2 दिन पूर्व नहर में पढ़ा रहा होगा शव काफी फूल गया था। उक्त युवक का शव बलरई क्षेत्र से या उससे पीछे के किसी थाना क्षेत्र से बह कर यहां तक पहुंचा है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह सिपाही राहुल मिश्रा अजय चौहान आदि ने काफी मेहनत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवा पाया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *