पुलवामा के नैना बटपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मौके पर अन्य आतंकियों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दरअसल पुलिस को नैना बटपोरा में कुछ संदिग्धों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान शुरू किया।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। अन्य से सुरक्षाबल आत्मसमर्पण करवाने के लिए स्थानीय लोगों अन्य की मदद ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *