आकांक्षा सिंह की क्रू मेंबर के साथ हुई इस मजेदार बातचीत को नज़र अंदाज़ करना है नामुमकिन

जब आप अपने काम को एंजॉय करते हैं तो उस काम को करने में मज़ा आता है,और थकान भी नहीं लगती, साथ ही इसे और भी खास बनाता हैं आप के सहकर्मियों का साथ। आकांक्षा सिंह के साथ भी हालही में एक ऐसा ही वाकया हुआ, वे अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूट कर रहीं थीं कि वहां उनकी बातचीत टीम के एक ऐसे बंदे के साथ हुई जिसने उनके दिन को और भी खास बना दिया। यह बातचीत इतनी क्यूट थी कि आकांक्षा ने इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर किया।

वीडियो में, आकांक्षा एक ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत करती हुई दिखाई दीं जो गिब्रिश में बात कर रहा है और वह ऐसा बात करते हुए बहुत प्यारा लग रहा है, यहां तक कि आकांक्षा भी उसके साथ इस बातचीत को एंजॉय करती हूं नज़र आईं। आकांक्षा इस बारे में जानकारी देते हुए बताती हैं कि,” इस व्यक्ति का नाम रिजवान है, जो बहुत ही टैलेंटेड है। उन्होंने बताया कि रिजवान उन्हें शूट तक ले जाया करता था और जब वह बात करता था तो उसे लगता था कि वह अंग्रेजी में बोल रहा है पर वास्तव में वह सब गिब्रीश था।”

शूटिंग के आखिरी दिन जब रिजवान ने आकांक्षा के साथ एक सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की, तब उन्होंने उसे अंग्रेजी में बात करने के लिए कहा, क्योंकी उन्होंने उसे इस भाषा में किसी के साथ बात करते हुए सुना था, और यह बातचीत बहुत ही मनमोहक और दिल को छू लेने वाली थी। आकांक्षा आगे कहती हैं कि,” एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक अच्छी टीम आपके हैक्टिक शेड्यूल को भी फन और मस्ती से भर देती है।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा कई भाषाओं और मीडियम में काम कर रही हैं इतना ही नहीं वे कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। पिछले साल वे सक्सेसफूल तेलुगू क्राइम ड्रामा वेब सीरीज परंपरा का हिस्सा थीं। इसके अलावा वे क्लैप, मीट क्यूट, और वेब सिरीज रंगबाज में अहम भूमिका में नज़र आएंगी। वे रनवे ३४ में अजय देवगन की पत्नी के रूप में नज़र आएंगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *