प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। कोविड गाईड लाईन का पालन कर बहनों को मिली बिशेष छूट
जलालाबाद(कन्नौज) अनौगी स्थित जिला कारागार में रक्षा बंधन पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिन्दू रीति रिवाज के चलते यह पर्व भाई और बहन के बीच अनन्य प्रेम और रक्षा का प्रतीक होता है। अनौगी स्थित जिला कारागार में सजा काट रहे भाईयों के हांथों में रक्षा सूत्र बांधने के लिये सैंकडो बहनों की भीड़ जुटी रही। बहनों को मुलाकात के दौरान बिशेष छूट दी गयी। तो बही जेल अधीक्षक बीके मिश्रा व जेलर विजय कुमार शुक्ला ने स्वंय सामने बैठकर भाई और बहन के बीच मुलाकात करवाई। अधीक्षक के इस सहानभूति रवैये को देखकर भाई और बहनों के बीच खुशी का माहौल रहा। इसी दौरान जिला कारागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य वा उनके पति ने संयुक्त रूप से समस्त महिला बंदियों व उनके बच्चों को साड़ी व कपडो के साथ मिठाई वितरण की।जिससे महिला बंदियों में उत्साह दिखाई दिया। जेलअधीक्षक कारा पाल ने धन्यबाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में उपस्थित जेल अधीक्षक वीके मिश्रा एवं जेलर विजय कुमार शुक्ला डिप्टी जेलर रवि कुमार सिंह बा प्रदीप कुमार एवं कनिष्ठ सहायक लिपिक पंकज कुमार सहित प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *