Tuesday , October 29 2024

इटावा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि हिन्दू नव संवत्सर 2079 में विश्व पटल पर भारत देश की साख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि हिन्दू नव संवत्सर 2079 में विश्व पटल पर भारत देश की साख

जसवंतनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि हिन्दू नव संवत्सर 2079 में विश्व पटल पर भारत देश की साख मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
वे यहां हिंदू नव संवत्सर 2079 के उपलक्ष्य में यहां नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रथम सर संघ चालक केशव बलिराम हेडगेवार व द्वितीय सर संघ चालक सदाशिव गोलवलकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। उन्होंने उनकी संघर्षमय जीवन गाथा को स्वयं सेवकों के सम्मुख प्रस्तुत किया। श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक विचारधारा है जो विश्व भर में फैल रही है।
उन्होंने मौजूद स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारण ही भारत दिन प्रतिदिन विश्व पटल पर अपनी साख बढ़ाता जा रहा है यही कारण है कि आज यूक्रेन व रूस भारत से ही मध्यस्थता कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं है जब संघ की विचारधारा आमजन के मन में होगी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला कुटुंब प्रबोधन अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम को डॉ. राज बहादुर यादव, बटेश्वरी प्रजापति, राजकुमार यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान कृष्णकांत प्रजापति ने प्रार्थना की। वैभव भदौरिया ने एकल गीत प्रस्तुत किया। विक्रम शंखवार ने प्रसाद वितरित कराया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह गौरव धाकरे ने किया।
इस अवसर पर योगेंद्र चौधरी, मनीष गुप्ता, मोहित यादव, श्री कृष्ण संखवार, दीपक धाकरे, संजय चौहान, रिंकू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।