सदर थाना क्षेत्र के दुधारी गांव के ढाड़ाबाड़ी के समीप एक बांध में नहाने के दौरान युवक के डूबने से मौत हो गई. युवक की पहचान दुधारी गांव निवासी भोपाल महतो के पुत्र किशोर कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है. आज मंगलवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया है.

दोपहर दुधारी गांव के चार-पांच युवक अपने खेत में लगी फसल को देखने के लिए गए थे. ढाड़ाबाड़ी बहियार से लौटने के दौरान गर्मी अधिक होने के कारण सभी युवक बांध में नहाने लगे.

बहुत देर तक इंतजार के बाद भी जब युवक बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया. लोगों ने बांध में डूबे युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन सोमवार देर रात तक उसका पता नहीं चला.

बांका टाउन थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को ही गोताखोरों की मदद से तलाश की गई थी. मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *