Monday , October 28 2024

इटावा, सपा का 2014 से बोरिया बिस्तर बंध चुका है प्रदेश की जनता सपा को पसंद नही कर रही – सरिता भदौरिया*

*सपा का 2014 से बोरिया बिस्तर बंध चुका है प्रदेश की जनता सपा को पसंद नही कर रही – सरिता भदौरिया*
– जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रधान बीडीसी सभासद का चुनाव आम आदमी लड़ पाते हैं इससे पहले सिर्फ समाजवादी पार्टी के गुंडे सभासद प्रधान होते थे

इटावा उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी सहित भाजपा पूरे प्रदेश में बंपर जीत दर्ज करेगी सपा का 2014 से बोरिया बिस्तर बंध चुका है प्रदेश की जनता सपा को पसंद नही कर रही है, एम एल सी चुनाव में हमारे सभी लोग जीत कर आएंगे इससे बौखलाए प्रोफेसर रामगोपाल यादव हार से डरकर उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। यह लोग विधानसभा चुनाव में भी ईवीएम मशीन की चोरी का आरोप लगाकर डीएम व एसएसपी की गाड़ियां चेक कर रहे थे। जनता का जनाधार हमारे साथ हम अस्सी फीसदी वोट पा रहे हैं।
उक्त उदगार इटावा भाजपा सदर विधायका सरिता भदौरिया ने अपने पोलिंग बूथ तहसील परिसर में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के वाद उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे उन्होने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रधान बीडीसी सभासद का चुनाव आम आदमी लड़ पाते हैं इससे पहले सिर्फ समाजवादी पार्टी के गुंडे सभासद प्रधान होते थे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार मिला है इसी का कारण है कि आज सभी जातियों के प्रधान व सभासद भाजपा की सरकार में चुने गए और आज वह निष्पक्ष बिना किसी दबाव लालच के भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं इस निष्पक्षता से बौखलाए समाजवादी पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया है अब आने वाले समय में सैफई परिवार के अलावा समाजवादी पार्टी में कोई नहीं रहेगा मतदान करते समय उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष अजय प्रताप ढाकरे पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत जिला मंत्री रजत चैधरी जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन हैप्पी क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा विकास भदौरिया भाजपा नेता एमपी सिंह तोमर किसान मोर्चा जिला मंत्री अशोक सिंह चैहान जिला संयोजक ओम रतन कश्यप व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल सभासद प्रमोद राठौर सभासद बल्ले चैधरी नगर मत्रंी चन्दन पोरवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।