Monday , October 28 2024

मैनपुरी: पुल से नीचे गिरा ऑटो चालक की मौत,4 घायल

मैनपुरी: पुल से नीचे गिरा ऑटो चालक की मौत,4 घायल

: मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गेलानाथ नहर पुल के पास एक तेज गति से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। जिसके चलते चालक गम्भीर रूप से घायल होगया।
सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को कुरावली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूरी घटना के मुताविक एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र का रहने बाला शीशराम का 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार शादी समारोह में शामिल होने अपनी ननिहाल बीकापुर आया था।


आज वह अपने रिस्तेदारो को ऑटो से कुरावली का बाजार कराकर लौट रहा था तभी दोपहर 2 बजे के लगभग गैला नाथ पुल पर उसका औटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमे चार लोग गम्भीर घायल हो गए जबकि चालक की जान चली गयी।